✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिबू सोरेन की राह पर हेमंत सोरेन! पढ़िए -सोशल मीडिया पर झारखंड के विकास का क्या अपना नजरिया बताया है

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 5:27:55 PM

धनबाद(DHANBAD): दो फ़रवरी को सीएम हेमंत सोरेन दुमका में थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किये है. पोस्ट में उन्होंने झारखंड के विकास का नजरिया पेश किया है. पहले पोस्ट में कहा है कि  सभी चीजें हमारी नजर में है और झारखंड के साथ हम अन्याय नहीं होने देंगे।  हमारे विरोधी हमें कमजोर समझते थे, लेकिन उनकी चाल चलने से पहले हम उनके षड्यंत्र को ध्वस्त कर देते हैं.  अब झारखंड के  लोग राजनीतिक चक्रव्यूह को भी समझते  है और राजनीतिक षड्यंत्र को भी समझते हैं. 

आपकी एकजुटता ही हमारी ताक़त है, ये ताक़त कमज़ोर न हो पाए

अभी नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है, बातें बहुत है, मैंने पहले भी कहा यहां उत्साह अद्भुत है.  आप सब यहां इस मैदान में, ठण्ड में आए बड़े-बुजुर्ग, माताएँ-बहनों, सभी को मैं नमन करता हूं, जोहार करता हूं,आपकी एकजुटता ही हमारी ताक़त है.  ये ताक़त कमज़ोर न हो पाए, ये संकल्प के साथ आज स्थापना दिवस पर दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि देकर भी हम प्रतिज्ञा करके जाए कि हम अपने बाल-बच्चों को पढ़ाएंगे, लिखाएंगे, क़ाबिल बनाएंगे, और राज्य का, गांव का, समाज का नाम रौशन करेंगे। राज्य के विभिन्न कोनों से आये आप सभी का मैं हार्दिक आभार और जोहार करता हूं। वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!जय झारखंड!

आज अंग्रेजों के साथ बगल में बैठकर झारखंड के युवा शिक्षा ले रहे 

दूसरे पोस्ट में कहा है कि  आप सभी के आशीर्वाद के साथ हम झारखंड के लोगों के लिए काम कर रहे है.न  आप देखेंगे जिन अंग्रेजों के खिलाफ हम लोगों के पूर्वज लड़ते थे, हमको ज़मीन पर बैठाया जाता था, वो अंग्रेज, जो हमारे पीठ पर कोड़ा चलाते थे, हमारे पूर्वजों को घर के अंदर घुसने नहीं देते थे, आज उनसे आगे हमारे युवा बढ़ रहे हैं.  हमने ऐसा क़ानून बनाया कि आज अंग्रेजों के साथ बगल में बैठकर हमारा युवा उच्च शिक्षा ले रहा है. आज वैश्विक मंच में आदिवासी राज्य से आदिवासी नौजवान प्रतिनिधित्व करने जाता है.  हमारे राज्य में बहुत प्राकृतिक संसाधन हैं, इस देश का सबसे अधिक खनिज हमारे राज्य से निकलता है, लेकिन हमारे केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश होता है तो झारखण्ड का नाम ही नहीं लिया जाता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandCMVisionDevelopment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.