✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार जल्द देगी 18 लाख बेटी-बहन को सौगात! विपक्ष के सवाल का पैसे से दिया जाएगा जवाब 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:43:06 AM

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 मार्च को की जाएगी. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 25 मार्च को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से शुरू होगी. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में मंईयां योजना के बचे हुए 18 लाख लाभुकों के भुगतान से संबंधित बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. क्योंकि, सरकार से विपक्ष लगातार सवाल पूछ रहा है.  मंईयां योजना पर सरकार किसी तरह के आरोप नहीं लगने देना चाहती है. खुद मंत्री ने कई बार जवाब दिया है कि सरकार सभी को पैसा देगी. जिनका पैसा नहीं आया है उनका सत्यापन पूरा होने के बाद पैसा भेज दिया जाएगा.

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मंईयां योजना में त्रुटि है. जिसे दूर करने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं. जल्द ही सभी बेटी-बहन को पैसा भेजा जाएगा. सरकार अपने वादे पर खरी उतरेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की बेटी-बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में काम कर रहे हैं.           

इसके अलावा विपक्ष ने फिर वही सवाल उठाया कि आखिर सरकार मंईयां योजना पर कर क्या रही है. सिर्फ चुनावी अजेंडे के तहत बेटी-बहन को इस्तेमाल किया गया है. उन्हें सरकार ने चुनाव में ठगने का काम किया है. अब तो हालत यह हो गई है की महिलाएं आपस में लड़ रही हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बेटी-बहन के साथ सरकार ने गलत किया है. सभी को लाइन में लगा कर दिन भर कार्यालय में खड़ी दिख रही हैं.

बाबूलाल के अलावा विधायक सतेन्द्र तिवारी ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर महिलाओं को झोंटा-झोंटी करने के लिए सड़क पर छोड़ दिया है. घर का काम छोड़ कर सिर्फ कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. अब धनबाद में ही देखिए कैसे मंईयां आपस में ही भीड़ गई. जमकर मारपीट हूई है.    

बता दें कि, झारखंड की लगभग 18 लाख महिलाएं अभी भी अपने खाते में 7500 रुपये आने का इंतजार कर रही हैं. सरकार के वादे के मुताबिक होली से पहले कई लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7500 रुपये भेजे गए. लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें अभी तक योजना की राशि नहीं मिली है. इस बीच योजना के लाभार्थियों की सूची में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बात सामने आ रही है कि कई लाभार्थी महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए हैं. जिससे राज्य में हंगामा मचा हुआ है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

 

Tags:मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना फर्जीवाड़ामंईयां योजनामंईयां सम्मान योजना होली किस्तमंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमंईयां सम्मान योजना महिला लाभार्थीझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजनाझारखंड सरकार योजनासम्मान योजना कैसे चेक करेंहेमंत सोरेनMainiya Samman YojanaMainiya Samman Yojana Holi installmentsecond installment of Mainiya Samman YojanaMainiya Samman Yojana women beneficiaryJharkhand Chief Minister Mainiya Samman YojanaJharkhand Government Schemehow to check Samman YojanaHemant Sorenमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनझारखंड कैबिनेटझारखंड कैबिनेट की बैठककैबिनेट सचिवालयप्रोजेक्ट भवनमंत्री इरफान अंसारीमुख्यमंत्री मंईयां योजनामुख्यमंत्री मंईयां योजना की छठी किस्तमंईयां योजना के 7500 रुपएChief Minister Hemant SorenJharkhand CabinetJharkhand Cabinet meetingCabinet SecretariatProject BhawanMinister Irfan AnsariChief Minister Mainiyaan SchemeSixth installment of Chief Minister Mainiyaan SchemeRs 7500 of Mainiyaan Scheme

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.