✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपने वादे पर खरी उतरी हेमंत सरकार, मंईयां के खाते में पहुंचने शुरू हो गए 7500 रुपए

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:40:50 AM

रांची(RANCHI): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं के खाते में मंईयां योजना की राशी आनी शुरू हो गई है. सीएम हेमंत सोरेन द्वारा मंईयां योजना की तीनों किश्तों को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है. एक-एक कर महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच रहे हैं. झारखंड की 56 लाख मंईयां के खाते में होली से पहले एक साथ योजना की तीन किस्त की राशि (7,500 रुपये) आने से महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. 

योजना की राशि को लेकर सीएम हेमंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर ट्वीट भी किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईया को सम्मान राशि के पूरे 7,500 रुपये सभी के बैंक खातों में पहुंच रही है. अब, होली के पावन पर्व पर, सभी मंईया अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं और इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं. मैं सभी राज्य की महिलाओं को नमन करता हूं और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. जय झारखंड!’  

दरअसल, योजना की किश्त को लेकर 7 मार्च को आधिकारिक घोषणा की गई थी की महिला दिवस के मौके पर लाभूक महिलाओं के खाते में योजना की किश्त आनी शुरू हो जाएगी. शुक्रवार को मंत्री चमरा लिंडा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए बताया था कि सभी लाभुकों के खाते में पैसे भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दिया है. 56 लाख महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे.

बता दें कि, दिसंबर के बाद जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि किसी भी लाभुकों के खाते में नहीं गई थी, जो अब एक साथ लाभुकों के खाते में महिला दिवस पर भेजी जा रही है.

 

Tags:मंईयां सम्मान योजनाझारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनाMainiya Samman YojanaJharkhand Chief Minister Mainiya Samman Yojana 2025Chief Minister Mainiya Samman Yojana 2025Jharkhand Chief Minister Mainiya Samman YojanaChief Minister Mainiya Samman Yojanaमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्तसीएम हेमंत सोरेनमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन माह किस्तSixth installment of Chief Minister Mainiya Samman YojanaCM Hemant Sorenthree months installment of Chief Minister Mainiya Samman Yojanaमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईया सम्मान योजना 5वी किस्त 2024मईया सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त अगले 24 घंटे में खाते में जमा होंगेमईया सम्मान योजना 6वीं किस्तमईया सम्मान योजना 6वी किस्त कब मिलेगामंईया सम्मान निधि 6 वीं किस्त कब कैसे मिलेगामईया योजनामैया योजना पैसा6वी किस्त कब मिलेगा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.