✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां के साथ बुजुर्गों पर मेहरबान हेमंत सरकार! भेज दिए इतने करोड़, खुशी से खिल उठे चेहरे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:23:35 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में हेमंत सरकार सभी वर्ग के लोगों का पुरा ध्यान रख रही है. मंईयां से लेकर बुजुर्ग के खाते में सीधे पैसा भेज रही है. दो माह से इंतजार कर रहे बुजुर्ग पेंशन लाभुक के खाते में पैसा पहुँच रहा है. झारखंड के 24 जिलों के सभी लाभुक को एक साथ योजना की किस्त भेजी गई है. पैसा मिलने सभी के चेहरे पर मुस्कान लौट गई. इसके बाद अब फिर मंईयां योजना की किस्त भी भेजने की तैयारी विभाग कर रहा है. हेमंत सरकार सभी योजनाओं पर विशेष फोकस कर रही है.

DBT के जरिए भेजा गया पैसा

अगर बात रांची की करें तो 2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों को 23 करोड़ 23 लाख 10 हजार की राशि का भुगतान किया गया है. सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. सभी के खाते में DBT के माध्यम से प्रत्येक लाभुक को पैसा ट्रांसफर किया गया है.

इतने लाभुक को भेजा गया पैसा

रांची जिला में पेंशनधारियों को जून महीने तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है.

इन पेंशनधारियों को भेजा गया पैसा

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया गया है.

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष जून माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है. वैसे लाभुक जिन्हें किसी कारणवश पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है वो जन शिकायत हेतु जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर- 9430328080 ‘‘अबुआ साथी’’ पर शिकायत कर सकते हैं, प्राप्त शिकायत पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा समुचित कार्रवाई की जायेगी.   

Tags:Hemant government is kind to the elderly along with the Maiyaan! Sent so many croresfaces lit up with happinessmaiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana jharkhandmaiya yojana paisa kab aaegamaiya samman yojana 2500jharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya yojana 10 kist kab aayegajharkhand maiya yojana new updatemaiya samman yojana latest updatemukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojnamaiya yojanamaiya samman yojana hold listold age pensionold age pension schemeharyana old age pensionold age pension apply onlineold pensionold age securitypensionold age pension sauk old age pensionold age pension lawage pension australia2500 old age pensionaustralian age pensioncentrelink age pensionapply old age pensiondelhi old age pensionold age pension applyharyana old pensionold age pension punjabpunjab old age pensionold age pension meaning

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.