✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में 50 सीट जीतकर बनने जा रही है दोबारा से हेमंत सरकार- पप्पू यादव

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 21, 2024,
Updated: 5:24 PM

पटना (PATNA): पूर्णिया में एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरी को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यह मेरे संघर्ष का परिणाम है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने के दिशा में कदम उठाना शुरू हो गया है और निर्माण कार्य भी अब शुरू होने जा रहा है. मैं अपना कार्य करता हूं. केंद्र सरकार और बिहार सरकार देर से आई दुरुस्त आई लेकिन मैं बधाई देता हूं. इस दौरान उन्होंने केक काटा. साथ ही पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने हाल ही मिले धमकियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बुधवार की रात मुझे एक बार फिर धमकी मिली है. मुझे कल मेरे घर की फोटो भेजी गई. जिसमें उर्दू में लिखा हुआ था कि ये तुम्हारा अर्जुन भवन है जहां तुम रहते हो. कल जब मैं सिलीगुड़ी पहुंचा तो मुझे कॉल आया कि पहुंच गए सिलीगुड़ी. इसके बाद जब मैं आज सुबह 4 बजे पटना पहुंचा तो भी मुझे कॉल कर कहा गया कि पहुंच गए पटना. उन्होंने कहा कि, सरकार के 2-3 पदाधिकारी हैं जो नहीं चाहते कि मुझे सुरक्षा मिले. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि देखिए कैसे मेरे घर की रेकी जा रही है.

इस दौरान पप्पू यादव ने झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि झारखंड में हम 50 सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में जो लोग बाहर से आकर इधर-उधर कर रहे थे उनकी मंशा खत्म हो गई. राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने जो भी वादे जनता से किए हैं वे सभी अब पूरे होंगे. जनता के सभी सपनों को साकार किया जाएगा. झारखंड की जनता को मैं बधाई देता हूं जिन्होंने हेमंत सोरेन पर दूसरी बार विश्वास जताया है. साथ ही सवाल उठाते हुए कहा कि, 20 लाख की जो ईवीएम मशीन चोरी हुई वह कहां है इस बारे में चुनाव आयोग को बताना चाहिए.  

 

Tags:pappu yadavpappu yadav newspappu yadav vs lawrence bishnoipappu yadav latest newspappu yadav on lawrence bishnoipurnia mp pappu yadavpappu yadav threatpurnia pappu yadavmp pappu yadavpappu yadav death threatpappu yadav lawrence bishnoipappu yadav videopappu yadav ko dhamkipappu yadav today newspappu yadav viral videopappu yadav breaking newspappu yadav purniapappu yadav purnia mpपूर्णियाबिहारबिहार न्यूज़झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2024हेमंत सरकारपूर्णिया सांसद पप्पू यादवPurniaBiharBihar NewsJharkhandJharkhand Assembly Election 2024Hemant SarkarPurnia MP Pappu Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.