✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईया सम्मान योजना में उलझी हेमंत सरकार, 12 विभागों से 4 हज़ार करोड़ का इंतजाम, सरकार को लेना पड़ सकता है कर्ज

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:14:06 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड में चुनाव संपन्न हो गया. मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया है. अब समय है चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को निभाने का. उन्हीं वादों में से एक वादा है मंईयां सम्मान योजना. मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार कल यानी 11 दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त भी लाभूकों के खाते में आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन इस योजना को सुचारू रुप से चलाने के लिए सरकार को पैसों की जरूरत होगी. अब सवाल यह है कि इस योजना पर खर्च होने वाले राशि का इंतजाम कैसे होगा? सरकार के लिए भी पैसे जुटाना एक चुनौती बन गया है, क्योंकि बजट में मंईंयां सम्मान योजना के लिए कोई प्रावधान नहीं था. अब सरकार पर अचानक से इस योजना का बोझ आ पड़ा है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि मंईयां सम्मान योजना अब सरकार के लिए भी जी का जंजाल बनने लगा है.

कर्ज भी ले सकती है हेमंत सरकार

हालांकि चालू वित्त वर्ष में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण 4 महीने तक आचार संहिता लगी रही. इस कारण कई योजनाओं का पैसा खर्च नहीं हो सका. अब इसका इस्तेमाल सरकार द्वारा किया जाएगा. मंईयां योजना के लिए सरकार ने 12 विभागों से अबतक 4 हज़ार करोड़ का इंतजाम भी कर लिया है. समाज कल्याण और ऊर्जा मंत्रालय की कई योजनाओं की राशि सरेंडर करके भी पैसों का इंतजाम किया गया है. इसके अलावा पिछले साल सरकार ने कोई कर्ज नहीं लिया, बल्कि 2505 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था, चालू वित्तीय वर्ष में बाजार से कर्ज लेने की सीमा 18,000 करोड़ रुपये तक है. सरकार ने अभी तक सिर्फ 3000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. जरूरत पड़ने पर 15000 करोड़ रुपये तक का कर्ज लिया जा सकता है.

जानिए वित्त मंत्री ने क्या कहा

वहीं इसको लेकर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है. ऐसी योजनाओं के लिए धन की आवश्यकता होगी. राजस्व जुटाने की जरूरत है. यह सरकार के लिए चुनौती है, लेकिन यह संभव है. उन्होंने कहा कि इस राज्य को उतना राजस्व संग्रह नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था. राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. राज्य का वित्तीय प्रबंधन ठीक है. सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है. जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी.

जानिए किन विभागों से 4 हज़ार करोड़ का हुआ इंतजाम

सरकार ने पेयजल, ग्रामीण विकास और खाद्य आपूर्ति समेत करीब एक दर्जन विभागों से 4000 करोड़ सरेंडर करवाए हैं. पेयजल से 1400 करोड़, ग्रामीण विकास से 900 करोड़ और खाद्य आपूर्ति से 600 करोड़ सरेंडर हुए हैं. योजना, कृषि, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और जल संसाधन के अलावा खनन सेस से 1000 करोड़ भी पैसा सरेंडर किया है.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojana statusmaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana 5 kistmaiya samman yojana online form kaise bharehemant sorenmaiya samman yojana status checkjharkhand cm maiya samman yojanamaiya samman yojna newsmaiya samman yojana listmukhyamantri maiya samman yojana 2024maiya samman yojnahemant soren newscm hemant soren on mmsymaiya samman yojana installment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.