✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ED के समन को हेमंत ने नहीं दी तरजीह! छठे समन पर भी नहीं जाएंगे ईडी दफ़्तर, आगे क्या करेगी ईडी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:49:15 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में केन्द्रीय एजेंसी और सरकार के बीच तकरार जारी है. एक ओर ED समन भेज कर पूछताछ के लिए बुला रही तो दूसरी ओर सीएम उस समन को ठेंगा दिखा रहे हैं. अब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का छह समन जा चुका है. बावजूद  वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे. इस समन को राजनीति से प्रेरित समन बता कर इसे कूड़े दान में फेक दिया. फिर ईडी की ओर से छठा समन रविवार की देर रात जारी किया गया. जिसमें मंगलवार यानी कल हाजिर होने को कहा गया. लेकिन फिर अब इस समन को भी दरकिनार कर सीएम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुमका जाएंगे.

बता दे कि झारखंड में जमीन घोटाले की जांच ईडी कर रही है. इस जांच में कई लोग जेल जा चुके है,बावजूद जांच अभी रुकी नहीं है. अब सीधे एक जमीन के सिलसिले में सीएम से ईडी कुछ सवाल करना चाह रही है. यही कारण है कि उन्हें बार- बार समन भेज कर पूछताछ के लिए बुला रही है.यह मामला बड़गाई मौजा से संबंधित है. बड़गाई भानु प्रसाद प्रताप के मोबाईल और उनके ठिकानों से सीएम से संबंधित दस्तावेज ईडी को हाथ लगा था.उसके बाद से ही उसकी जांच शुरू किया.  

सीएम हेमंत को पहला समन 14 अगस्त को जारी किया गया था उसके बाद एक-एक कर छह समन ईडी की ओर से भेजा गया. सीएम हेमंत इस दौरान सुप्रीम कोर्ट फिर हाई कोर्ट का रुख किया है. लेकिन दोनों जगह से फिलहाल उन्हें = राहत नहीं मिली. अभी फिर सीएम के पास सुप्रीम कोर्ट का रास्ता खुला हुआ है. अब देखना होगा की यह तकरार कहां तक पहुंचती है. आगे क्या प्रवर्तन निदेशालय के पास रास्ता है यह आने वाला वक्त बताएगा.                              

Tags:Hemant sorenhemant sorencm hemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorenjharkand cm hemant sorencm hemant soren newshemant soren jharkhand newsjharkhand hemant sorenhemant soren jharkhandhemant soren latest newshemant soren cmhemant soren today newsjharkhand hemant soren newscm hemant soren liveed summons hemant sorenhemant soren livehemant soren speechhemant soren jharkhand cmhemant soren ed summonhemant soren interview

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.