✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नए वर्ष से पहलें हेमंत कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:06:43 PM

रांची(RANCHI): 2024 वर्ष का आज अंतिम कैबिनेट होने जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को पेश किया जा सकता है. दरअसल आज की कैबिनेट बैठक कई मायनों में काफ़ी अहम मानी जा रही है. क्योंकि मुख्यमंत्री झारखंडवासियों को क्रिसमस और नए वर्ष को लेकर कई सारी सौगात देने वाले हैं.

दरअसल कैबिनेट की बैठक झारखंड मंत्रालय में शाम चार बजे होनी है. नए वर्ष से पहले यह बैठक कई मायनों में अहम है. राज्य के लोगों को सीएम हेमंत सोरेन नए साल का तोहफा देंगे साथ ही कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट से पास किया जाएगा. बता दें कि हेमंत सोरेन सीएम बनते ही अपने सभी किए गए वादों को पूरा करने में लगे हैं. अगर देखें तो इस बैठक में गैस 450 रूपए में देने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है, इसके अलावा अगर देखा जाए कि सीएम हेमंत सोरेन ने जैसे ही राज्य की सत्ता संभाली वैसे ही एक-एक कर कई बड़े फ़ैसले ले रहे हैं. जहां उन्होंने पहले कैबिनेट में ही मंईयां सामान योजना की राशि 2,500 सौ रुपये करने का प्रस्ताव पास किया था. साथ ही सीएम ने अन्य कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट से हरी झंडी दिखाई थी. ऐसे में अब नया साल होना है जिस कारण अपने चुनावी वादों और घोषणा पत्र के मुताबिक़ उन तमाम प्रस्तावों को धीरे-धीरे मुख्यमंत्री पूरा करने का काम कर रहें हैं.

Tags:jharkhand cabinet meetingcabinet meetingjharkhand cabinet meeting todayhemant cabinet meetingjharkhand cabinet meeting newsjharkhand cabinet meeting news todayjharkhand cabinetjharkhand: hemant cabinethemant soren cabinet meetinghemant sorenhemant soren cabinethemant cabinet meeting livehemant cabinethemant soren newsjharkhand cabinet meeting livejharkhand cabinet newsjharkhand cabinet decision

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.