✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरफ्तार होते ही सोशल मीडिया पर हीरो बने हेमंत ! सोशल हैंडल पर 15 दिन में बढ़े लाखों फॉलोवर्स   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:37:16 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब बादशाह बन गए है. हेमंत के आस पास दूर दूर तक झारखंड का कोई नेता नहीं है.जैसे ही हेमंत की गिरफ़्तारी हुई वैसे ही सोशल साइट एक्स पर यकायक फॉलोवर्स की बाढ़ आ गई है.अब एक मिलियन का परिवार हेमंत सोरेन का हो गया है.वहीं फेसबुक पर भी एक मिलियन के करीब पहुँचने वाले है.वहीं अगर बात पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास अभी काफी पीछे है. बाबूलाल मरांडी का सोशल साइट एक्स पर दो लाख 63 हजार और रघुवर दास चार लाख 24 हजार फॉलोवर्स है.

हेमंत के फॉलोवर्स में आई बाढ़

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत हेमंत सोरेन के फॉलोवर्स अचानक काफी अधिक बढ़े है. जैसे ही हेमंत सोरेन पर ईडी का संकट मंडराया उसके बाद गिरफ़्तारी हुई तो उनके सोशल साइट एक्स पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ने लगी.फिलहाल सोशल साइट एक्स पर लगातार #hemantmeraabhimaan #hemanthaitohimmathai ट्रेंड कर रहा है.वहीं फेसबुक की बात करें तो Facebook पर 864k का परिवार बन चुका है.Facebook और एक्स पर कई पोस्ट किए गए है,जिसर समर्थकों ने अपनी संवेदना हेमंत सोरेन के प्रति दिखा रहे है.सभी पोस्ट पर लाइक कॉमेंट भी जबरदस्त दिख रहे है.          

 जब हेमंत की गिरफ़्तारी हुई तो पेज का रिच बढ़ा

हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद एक पोस्ट हेमंत सोरेन के पेज से डाला गया.जिसका रिच दो मिलियन से अधिक देखा गया. उस पोस्ट में एक वीडियो और एक कविता लिखी गई थी. जिसमें सीधा निशाना भाजपा और केंद्र सरकार को बनाया गया. साफ लिखा गया कि कुछ भी हो जाए झुकूँगा नहीं.इसके बाद से ही लगातार फॉलोवर्स बढ़ रहे है. जिस वीडियो को हेमंत सोरेन के पेज से पोस्ट किया गया. यह भी खूब वायरल हो रहा है. एक सप्ताह बाद भी लोग उसे देख कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

हेमंत की गिरफ़्तारी के बाद पत्नी संभाल रही सोशल मीडिया

हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद हेमंत की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन सभी सोशल साइट को संभाल रही है.उनके जेल जाने के बाद एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि जब तक वह जेल में है सभी सोशल साइट का संचालन पत्नी के द्वारा किया जा रहा है.पत्नी ने कमान संभालने के बाद एक के बाद एक पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साध रही है. अपने शादी की सालगिरह पर भी अहले सुबह भावुक पोस्ट किया.उन्होंने लिखा कि “आज हमारी शादी की 18 वीं सालगिरह है,पहली बार ऐसा है कि हेमंत जी साथ नहीं है. लेकिन मै भावुक नहीं होऊँगी.मजबूती से इस लड़ाई में हेमंत जी का साथ दूँगी”

हेमंत के फॉलोवर्स के सामने दूर दूर तक नहीं कोई

पूर्व मुख्यमंत्री की बात करें तो झारखंड में कई है. लेकिन फॉलोवर्स के मामले में दूर दूर तक कोई नहीं है. बाबूलाल मरांडी की बात करें तो सोशल साइट एक्स पर 263K Facebook पर 303k का परिवार है. इसके अलावा रघुवर दास के सोशल साइट एक्स पर 424k facebook 479k का परिवार है.तीन पूर्व मुख्यमंत्री में सबसे आगे सोशल साइट पर हेमंत सोरेन की बादशाहत है.एक बात तो साफ है कि हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद उनके चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ी है.भले विपक्ष कई आरोप लगारहा है ईडी ने जमीन कब्जे का आरोप लगाया है.लेकिन अपने समर्थकों की नजर में वह हीरो बन गए है.                

 

     

 

 

         

 

Tags:hemant sorenhemant soren newshemant soren latest newsjharkhand cm hemant sorencm hemant sorened on hemant sorenhemant soren edhemant soren arrestedhemant soren wifechampai sorenhemant soren today newscm hemant soren newshemant soren arresthemant soren ed newshemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenjharkand cm hemant sorenhemant soren ed summonhemant soren news todayed summons hemant sorenhemant soren cmhemant soren on edSocial Media HandleHEmant soren wifeKalpna soren murmuKalpna murmuJharkhand updateBabulalBabulal marandiRaghuvar das

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.