✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सारंडा में मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें हुई सुनसान  

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:52:12 AM

चाईबासा (CHAIBASA) - सारंडा के गुवा, बड़ाजामदा,किरीबुरू-मेघाहातुबुरू और आसपास के क्षेत्रों में 19 अगस्त की दोपहर बाद से निरंतर जारी भारी वर्षा और वज्रपात की वजह से आम जन-जीवन थम सी गई है. निरंतर जारी भारी वर्षा की वजह से शहर की तमाम सड़कों पर वीरानी छाई हुई है. लोग अपने-अपने घरों में कैद है. खराब मौसम की वजह से संचार सुविधाएं और डीस टीवी भी ठप हो गई है. वर्षा के साथ तेज हवाओं की वजह से लोगों में भय व्याप्त है कि कहीं किसी हादसे का शिकार न हो जाएं. 

शहर में जलजमाव

शहर में पिछले कुछ दिनों से निरंतर जारी भारी वर्षा की वजह से शहर का लेक गार्डन तालाब पूरी तरह से भर गया है. अगर यही हालात रही और वर्षा एक-दो दिन जारी रही तो तालाब का पानी सड़कों पर भी बहने की संभावना है. तेज और ठंडी हवाओं के साथ भारी वर्षा की वजह से किरीबुरू शहर का न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त तक इस क्षेत्र में मुसलाधार बारिश होने की संभावना है. क्षेत्र में जारी वर्षा के कारण जन्माष्टमी पर्व फीकी पड़ गई है. 

 

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.