✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़क तो सड़क अस्पताल के बर्न वार्ड भी हुआ पानी से लबा-लब 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:37:49 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश ने स्वच्छता की पोल खोल कर रख दिया है. जहां साकची से मानगो जाने वाली सड़क एमजीएम के पास लालब पानी से भर गया. वहीं अस्पताल के बर्न वार्ड में पानी घुस जाने से मरीजों को काफी दिक्कत हुई. 

बाल्टी और मग से निकला गया पानी

साकची से मानगो जाने वाली सड़क पर पानी जमने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं मरीजों को भी पानी घुसने से काफी दिक्कत हुई. वार्ड में पानी इतना ज़्यादा भर गया की वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों को बाल्टी और मग से पानी निकलना पड़ा. हालांकि इस वार्ड में एक ही मरीज था, जिसे दूसरे बेड में शिफ्ट कर दिया गया था. 

हर बरसात में होती है ये समस्या 

अस्पताल के कर्मचारियों की माने तो अस्पताल के पास की सड़क का ऊंचाई पर निर्माण होने से बर्न वार्ड में जल जमाव की समस्या होती है. क्योंकि बर्न वार्ड ग्राउंड फ्लोर पर है, इसलिए हर बरसात ऐसी समस्या उत्पन्न होती है. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.