☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News: साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 3 दिन तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश,पढ़े आज के मौसम का हाल

Weather News: साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 3 दिन तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश,पढ़े आज के मौसम का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून मेहरबान है, वही बारिश की वजह से कई जिलों के तापमन में भी गिरावट देखी जा रही है. बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण की वजह से झारखंड में बादल खिंचे चले आ रहे हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 79.2 मिलीमीटर हुई. सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला में 37.5 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची का रहा.

आज भी झारखंड में होगी अच्छी खासी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज यानि गुरुवार के दिन भी झारखंड में अच्छी खासी बारिश होगी.वही कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसका पूरा असर झारखंड पर अगले 3 दिन तक देखने को मिलेग़ा. आज कुछ जिलों में भारी बारिश की वजह से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.

 इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के माने तो आज झारखंड में अच्छी खासी बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.जिन जिलों में आज भारी होगी उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची लोहरदगा, बोकारो खूंटी बोकारो और रामगढ़ जिला शामिल है.

पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:22 Aug 2024 09:05 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.