✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान में भारी बारिश का अलर्ट, नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी, राहत-बचाव दल तैनात

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:25:49 AM

जमशेदपुर (Jamshedpur):झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां कोल्हान के तीन जिलों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है. बता दे यहां कल सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है, जहां पूरी रात बारिश होती रही. ऐसे में आज यानी 18 जून की सुबह 8:30 से लेकर 19 जून सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में बज्रपात की संभावना है. जहां 20 जून को तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना है. 

22 जून को मौसम बदल सकता है

21 जून तक आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा और दोपहर या शाम में हल्के सी बारिश हो सकती है. वही 22 जून को मौसम बदल सकता है और आसमान साफ रहेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है.

राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रहने निर्देश

भारी बारिश के पूर्ण अनुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है .कोल्हान में सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी , बीडीओ और सीईओ को आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है, साथ ही उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खड़कई और स्वर्णरेखा नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वह सतर्क रहे क्योंकि नदी का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है.जहां मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे ,और दिन भर झमाझम बारिश होती रही.

Tags:heavy rain alertkolhan weatherflood warningriverbank residentsrescue teams deployedweather updateheavy rainfallflood preparednessweather alertdisaster managementriver floodingweather newsrain warningemergency responseweather forecastTodays newsTodays jharkhand newsJamshedpur newsWeather alertJamshedpur weatherTodays weather in JamshedpurAlert in JamshedpurAlert in kolhan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.