✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा के गोसाईबाग में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात अपराधी सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:30:37 AM

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र का गोसाईबाग का मैदान आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाईकिल से जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अज्ञात अपराधियों ने युवक पर पांच राउंड गोली दागी. इस घटना में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद से इलाके मे दहशत का माहौल है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान सतेंद्र पासवान उर्फ़ सत्या पासवान के रूप में की है.

बात दें कि, सत्या पासवान जिले का कुख्यात अपराधी रह चुका है. उस पर पहले से ही गढ़वा जिले के अलावा छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार व झारखंड के अन्य जिलों के आपराधिक मामले दर्ज थे. इस पर पुलिस ने अब तक तीन बार से अधिक सिएससी और जिला बदर की कार्यवाई कर चुकी है. वहीं, कुछ सूत्र इसे गैंगवार भी बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड टुडे न्यूजगढ़वाफायरिंगकुख्यात अपराधी सत्या पासवानकुख्यात अपराधी सत्या पासवान की गोली मारकर हत्याक्राइम न्यूजगढ़वा क्राइम न्यूजझारखंड क्राइमJharkhandJharkhand NewsJharkhand Today NewsGarhwaFiringNotorious criminal Satya PaswanNotorious criminal Satya Paswan shot deadCrime NewsGarhwa Crime NewsJharkhand Crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.