टीएनपी डेस्क(TNP DESK) - फ्लिपकार्ट ने बीते दिनों 598 प्रेशर कुकर की ऑनलाइन बिक्री की थी. जिससे कंपनी ने 1.84 लाख का मुनाफा कमाया. लेकिन ये मुनाफा कंपनी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. बता दें कि प्रेशर कुकर के सेल को लेकर फ्लिपकार्ट पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया हैं.
कंपनी पर लगा आरोप
यह आदेश सीसीपीए की चीफ कमिशनर निधि खरे ने जांच के बाद जारी किया है. कंपनी पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए कस्टमर को गलत समान बिक्री करने का आरोप लगा है. सीसीपीए ने सभी कस्टमर्स को उनका पैसा लौटने के लिए 45 दिनों का समय दिया है. साथ ही सभी खरीदार से प्रेशर कुकर वापस लेने का भी आदेश दिया है.
