✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के धनवार में ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, मौके पर बाइक सवार की मौत, लोगों ने मुआवजा के लिए सड़क किया जाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:18:02 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): शुक्रवार को गिरिडीह के धनवार थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां झारखंड धाम के मेन रोड पर ट्रक ओर बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कोडाडीह झारखंड धाम मेन रोड स्थित मंगसो के पास ईट लदा ट्रक कोडाडीह से झारखंड धाम की ओर जा रही था. इसी दौरान मंगसो गांव निवासी 45 साल के मों हसन  ट्रक की चपेट में आ गये.

पढ़ें हादसे की वजह

इस घटना में ट्रक बाइक चालक को बचाने के क्रम में ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.  जिसके कारण ट्रक में लोड ईट बिखर गया और ट्रक पलट गया. हालांकि सुबह होने के कारण कोई ओर जान माल का नुकसान नही हुआ.घटना के बाद आसपास के लोग जुटे ओर रोड जाम कर मुआवजा की  मांग करने लगे. सूचना पाकर परसन ओपी पुलिस धनवार थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर लोगो को समझाने बुझाने में लग गई.

मौके पर ट्रक चालक फरार

बताया जाता है कि मृतक तीन चार दिन पूर्व दिल्ली से आया था. वह दिल्ली में कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. परिवार के भरण पोषण का जिम्मा उस पर ही था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:accident in giridihgiridih accident newsdhanwar thana giridihtrending newsviral newsjharkhnadjharkhnad newsjharkhnad news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.