✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में ऑटो रिक्शा और बस में जोरदार टक्कर, ऑटो सवार 11 लोग घायल, एक की मौत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:16:22 AM

गुमला(GUMLA): गुमला में गुरुवार को एक बस और ऑटो रिक्शा जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो रिक्शा सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है. वहीं सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. गुमला के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के पास ये हादसा हुआ है. 

क्या है हादसे की वजह 

इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं सभी कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के हैं. वही घटनास्थल पर कुरुमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बता दें कि गुरुवार को चैनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. इसका मुख्य कारण है ओवरलोडिंग. छोटी-छोटी वाहनों में वाहन चालक ठूस ठूस कर पैसेंजरों को बैठाते हैं. जिसके कारण गुरुवार को अधिकांश सड़क दुर्घटना हो रही है. 

15 दिन पूर्व भी हुआ था हादसा 

बताते चले कि 15 दिन पूर्व भी गुरुवार साप्ताहिक बाजार से पैसेंजरों को लेकर लौट रहा टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था. जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. ओवरलोडिंग व नशे के कारण हो रही सड़क दुर्घटना अब प्रत्येक सप्ताह ही होने लगा है. 4 से 5 लोगों की क्षमता वाले ऑटो रिक्शा में 10 से 15 लोगों को ठूसकर बैठाया जा रहा है. वहीं टाटा मैजिक जैसे छोटे वाहनों में भी 20 से 25 लोगों को ठूस कर बैठाया जाता है. वहीं गुरुवार के दिन चैनपुर में अधिकांश मात्रा में अवैध तरीके से महुआ शराब व अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है. वाहन चालक नशा कर गाड़ी चलाते हैं सड़क दुर्घटना का एक मुख्य कारण नशा भी है.

 रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह 

Tags:jharkhandgumla newsroad accident in gumlaHeavy collision between auto rickshaw and bus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.