✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण पर हाई कोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार ने दायर किया शपथ पत्र

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:39:37 PM

रांची(RANCHI): बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें केंद्र सरकार ने शपथ पत्र दायर किया है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 17 सितंबर को निर्धारित की गई है. बता दें कि पिछली सुनवाई 5 सितंबर को हुई थी जिसमें केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने शपथ पत्र दायर करने को लेकर समय की मांग की थी. जिसमें कोर्ट ने 12 तारीख की तिथि निर्धारित की थी जिसके अनुसार केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है.  

तकनीकी खराबी के कारण कोर्ट में सुनवाई आज लंबी नहीं चली, जिसे देखते हुए अगली सुनवाई 17 तारीख को फिर होगी. इस मामले में अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के मामले पर जनहित याचिका दाखिल की गई है जिस पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

बता दें 30 तारीख को जब सुनवाई हुई थी तो झारखंड सरकार की ओर से एफिडेविट दाखिल किया गया था. जिसमें संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के उपायुक्त ने कोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से बताया था कि संथाल परगना के किसी जिले में कोई बांग्लादेशी घुसपैठियों नहीं है. इस पर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई थी और कहा था कि अगर जांच में बांग्लादेशी घुसपैठ की पुष्टि हुई तो डीसी पर आवमानना का मुकदमा चलेगा.

Tags:illegal immigrantsillegal immigrants jharkhandillegal immigrants in indiaillegal bangladeshi immigrants in indiaillegal immigrantilliegal immigrantsillegal migrants in indiaillegal migrantsjharkhand newsjharkhand'illegal immigrantsjharkhand news todaybangladesh infiltration in jharkhandjharkhand policeillegal bangladeshijharkhand police newsimmigrants at bihar nepal borderillegal immigrationbihar jharkhand newsnews18oneindia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.