✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: फायलेरिया रोधक दवा खाने से बिगड़ी 50 छात्राओं की तबियत, PJMCH में 3 भर्ती

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:22:41 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका प्रखंड के कुरुवा स्थित प्लस टू पिछड़ी जाति बालिका आवासीय विद्यालय की करीब 50 छात्राएं शुक्रवार को फाइलेरिया रोधक दवा खाने के बाद बीमार हो गई. सभी को निजी वाहन से इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद 47 छात्राओं को वापस विद्यालय भेज दिया गया.  लेकिन उल्टी बंद नहीं होने के कारण तीन छात्राओं को भर्ती कर लिया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर है.

स्कूल में मचा हड़कंप

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. दोपहर 11 से एक बजे तक छात्राओं को दवा खिलाई गई. दवा खाने के एक घंटे बाद सभी छात्राओं ने खाना खाया. इसके बाद एक दो छात्राओं ने सिर में चक्कर आने और उल्टी आने की शिकायत की. इसके बाद 50 छात्राओं ने इस तरह की शिकायत की. अचानक एक साथ इतनी छात्राओं के बीमार पड़ने पर स्कूल में हड़कंप मच गया. प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए निजी ई रिक्शा बुलाकर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां सभी का इलाज किया गया. इलाज के बाद 47 ठीक हो गई, लेकिन उल्टी बंद नहीं होने से तीन को भर्ती कर लिया गया. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि दवा खाने के बाद उनकी हालत खराब होना शुरू हुई.

सभी छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ- सिविल सर्जन

इस बाबत सिविल सर्जन डॉ बी पी सिंह ने बताया कि दवा खाने के बाद किसी किसी को उल्टी आ सकती है. एक छात्रा को देखकर बाकी ने भी बीमार होने की शिकायत की. इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. इतने दिन से अभियान चल रहा है, किसी तरह की शिकायत नहीं आई. सभी छात्राएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsbreaking newsjharkhand today newsjharkhand news todaytop newsjharkhand politicsbihar jharkhand newsjharkhandnews jharkhandranchi newsjharkhand latest newstoday jharkhand newslatest newsdumka trending newsdumka breaking newsdumka latest newsdumka big breaking newsdumka pjmch hospitalanti-filariasis medicineafter consuming anti-filariasis medicine3 admitted in PJMCH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.