✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम के समन मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा -हिम्मत है तो पूर्व सरकार के कार्यकाल की जांच करे ईडी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:16:01 PM

चतरा (CHATRA) : सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज होने के बाद ईडी द्वारा सीएम को भेजे गए चौथे समन का मामला सियासी रूप धारण कर चुका है. ईडी की कार्रवाई और सीएम को समन मामले में प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों और उसके नेताओं में बयानबाजी व आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. इसी बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा और ईडी पर तीखा हमला बोला है. कहा है कि भाजपा के चार दागी पूर्व मंत्रियों को बचाने की नियत से बार-बार समन भेजकर परेशान कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपाई मंत्रियों के खिलाफ चल रहे एसीबी जांच व भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के विरुद्ध चल रही कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी को विधिसम्मत राय लेने का अधिकार है. कानूनी सलाह लेकर मुख्यमंत्री जल्द समन के मामले में उचित निर्णय लेंगे.

भाजपा सरकार में हुए अवैध खनन के घोटालों की जांच करे ईडी

बता दें कि एक दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व की भाजपा सरकार में हुए अवैध खनन व अन्य घोटालों की जांच करने की ईडी से मांग की. कहा कि सरकार के पीठ में छुरा घोंपकर भाजपा प्रदेश में स्थानीय नियोजन नीति लागू नहीं होने दे रही. जिससे यहां के बेरोजगार युवा नौकरी से वंचित हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार ने प्रदेश के 75% युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी देने की योजना लाई है, लेकिन उसे लागू नहीं होने दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि ईडी को एसीबी से केश टेकओवर कर पूर्व सरकार के कार्यकाल की जांच करनी चाहिये. उनके मंत्रियों को बुलाकर पूछताछ करनी चाहिये.

रिपोर्ट. संतोष कुमार

Tags:Health Minister's big statement in CM's summons casesaid that if you have courage then ED should investigate the tenure of the previous governmentBANNA GUPTA NEWSTRENDING NEWSCM HEMANT SORENCHATRA NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.