✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का उद्घाटन, कहा- राज्य में ही हर प्रकार का होगा इलाज

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:06:10 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर के खास महल स्थित सदर अस्पताल में एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएस समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य की जनता को हर मेडिकल सुविधा देने के लिए तत्पर है, जिससे राज्य की गरीब जनता का इलाज समय से और बढ़िया तरीके से हो सके.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा कैसे बेहतर बनाई जाए ताकि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके, उसके प्रति स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की बीमारियों का इलाज राज्य में ही हो जाए उसके प्रति कार्य किया जा रहा है. ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े और अपने राज्य में ही किसी भी बीमारी का इलाज हो सके.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.