✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पताल सील, जानिए क्यों 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:19:52 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): शहर के कोर्ट रोड में संचालित संजीवनी और मां यशोदा अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सदर अस्पताल के डीएस डॉ डी एन सिंह, डॉ संजय कुमार, फूड सेफ्टी राजा कुमार और दंडाधिकारी सनी कुमार दास के नेतृत्व में जांच करने आई टीम ने अस्पताल को सील किया. सबसे पहले टीम संजीवनी अस्पताल पहुंची और जांच कर सील कर दिया. उसके बाद संजीवनी अस्पताल के संचालक संजीव रेड्डी के दूसरे अस्पताल मां यशोदा पहुंची तो पता चला कि अस्पताल का नाम बदलने के लिए आवेदन दे दिया गया है. जांच करने गई टीम ने अस्पताल को जांच कर सील कर दिया है. 

इलाज और रिपोर्ट में की जा रही थी गड़बड़ी 

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान योजना में गड़बड़ी मामले में पूर्व के डीएस डॉ एस एन चौधरी ने जांच कर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी थी. लोहरदगा में आयुष्मान योजना में इलाज कर करोड़ो की हेराफेरी करने के मामले में देर सवेर ही सही कार्रवाई शुरू हो गई है. बताया जाता है कि आयुष्मान योजना के मरीजों के इलाज और रिपोर्ट में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई थी. वही मंगलवार देर शाम जब जांच टीम हॉस्पिटल पहुंची तो दोनों अस्पताल से मरीज और अस्पताल के सारे कागजात प्रबंधक ने पहले ही निकाल लिए गए थे.  फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल और मां यशोदा अस्पताल को सील कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कई निजी अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मची है. सूत्रों की माने तो लोहरदगा के दर्जन भर अस्पतालों पर जांच चल रही है. 

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.