✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,  श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा का रहेगा विशेष इंतजाम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:21:30 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर में 1 माह तक चलने वाला श्रावणी मेला आगामी 14 जुलाई से शुरू हो रहा है. सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से कांवड़ में जल भर नंगे पांव 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर बाबा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधित किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 210 चिकित्सकों और 512 पैरामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. 24×7 स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे  मेला क्षेत्र में 29 स्वास्थ्य शिविर, 27 अस्थाई शिविर बनाए जाएंगे. इन शिविरों में अस्थाई रूप से 10 से अधिक बेड की भी व्यवस्था की जाएगी. मंदिर से सटे सुविधा केंद्र में शहर के बीचो-बीच पुराना सदर अस्पताल और जिला अस्पताल मैं भी मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा 37 साधारण एंबुलेंस और  108 नंबर वाले एंबुलेंस के अलावा मोबाइल और बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी. 

कोविड-19 के लिए विशेष व्यवस्था

नेशनल हेल्थ मिशन और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाई भी उपलब्ध रहेगी. इस बार मेला के दौरान कोविड-19 के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. जहां जांच और वैक्सीनेशन का भी कार्य किया जाएगा. जिला के सिविल सर्जन सी.के.साही द्वारा कम उम्र के बच्चे,गर्भवती महिला,हार्ट पेशेंट, क्रॉनिक डिजीज वाले श्रद्धालुओं को मेला में आने से परहेज करने का आग्रह किया गया है.  श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया  कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.