☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य के दो आई पी एस अधिकारियों को मुख्यालय ने जारी किया शो कॉज़, जानिए क्या है पूरा मामला

राज्य के दो आई पी एस अधिकारियों को मुख्यालय ने जारी किया शो कॉज़, जानिए क्या है पूरा मामला

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को पुलिस मुख्यालय ने शो कॉज किया है. रामगढ़ के एसपी को भी किया गया है. आरोप है कि दोनों आईपीएस अधिकारी पुलिस मुख्यालय के निर्देश को नहीं मानते हैं. गंभीर अपराधिक घटनाओं के बारे में न तो डीजी कंट्रोल को सूचना देते और न ही पुलिस मुख्यालय के सीनियर अफसरों को. इन मामलों को मुख्यालय के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है. जानकारी के अनुसार मुख्यालय के पुलिस अधिकारियों को 26 अक्टूबर 2022 को सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी कि धनबाद के सुदाम डीह थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले में काली पूजा विसर्जन के दौरान नारेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. घटना में कई लोग घायल हुए थे लेकिन घटना की सूचना न तो डीजी कंट्रोल रूम को दी गई और न ही पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को. इसी मामले में धनबाद के एसएसपी को शो कोज किया गया है. वहीं, दूसरी ओर 2 नवंबर 22 की सुबह पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना मिली कि रामगढ़ में अपराधियों ने केके कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग की है. इसमें कंपनी के मैनेजर को गोली लगी है लेकिन 2 घंटे बाद भी घटना की सूचना न कंट्रोल रूम को दी गई और पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को. इसी मामले में रामगढ़ के एसपी को शो कॉज किया गया है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Published at:16 Dec 2022 10:18 AM (IST)
Tags:THE NEWS POSTJHARKHAND NEWSDHANBAD NEWSSP
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.