☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्लासरूम में खर्राटा मार रहे हेडमास्टर का वीडियो वायरल

क्लासरूम में खर्राटा मार रहे हेडमास्टर का वीडियो वायरल

गुमला (GUMLA): भरनो प्रखण्ड के अमलीया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरका(भरनो) में विद्यालय के हेडमास्टर बसंत कुमार विद्यालय के एक क्लास में बच्चों को पढ़ाने तो गए, लेकिन हेडमास्टर साहब बच्चों को पढ़ाने के बजाए कुर्सी में दोनों पैर ऊपर कर कुंभकर्ण की नींद मारने लगे. वहीं बच्चे क्लासरूम में भागते-खेलते नजर आए. ऐसे में देश के  नौनिहालों का भविष्य का क्या होगा, ये समझने वाली बात हैं. विद्यालय की ऐसी हालत को देखकर कौन अभिभावक अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़ने के लिए भेजेंगे,यह एक बड़ा सवाल है. 

जिम्मेवार कौन....?

अभिभावकों कि माने तो यह शिक्षक रांंची से आना जाना करते हैं,और कभी भी स्कूल समय पर नहीं पहुंचते है. हमेशा लेट आना और जल्दी चले जाना इनका रूटिंग में है और तो और शिक्षक स्कूल आने के बाद जल्दी ही चले जाते हैं और बीच बीच में मीटिंग के नाम पर मनमानी स्कूल से चले जाते हैं. ऐसे शिक्षकों के चलते सैकड़ो बच्चों का भविष्य खतरे में है, इसका जिम्मेवार कौन....? 

होगी कार्रवाई

इस सम्बन्ध में बीईईओ विमलकांत झा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि खरका विद्यालय के शिक्षक बंसत कुमार का स्थानीय सोशल मीडिया में क्लास रूम में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जो इसके विरुद्ध अवश्य ही कार्रवाई होगी. वायरल वीडियो को लेकर पत्र निर्गत कर शिक्षक को स्पस्टीकरण किया गया है.

Published at:27 Jun 2022 06:47 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.