✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन बच्चे होने की बात छुपा कर लडा था चुनाव, अब जितने के बाद अब सिर दर्द बन गई ये बात, पढ़े धनबाद का मामला 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 6:56:13 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम चुनाव सम्पन्न होने के बाद मेयर और वार्ड पार्षद नव निर्वाचित हो गया है लेकिन विवाद भी सामने आने लगा है.वार्ड संख्या 11 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद बदरी रविदास पर हारे हुए प्रत्याशी पहलाद कुमार ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान तीन संतान होने की बात को छुपा नामांकन दाखिल किया था.इसे लेकर शिकायकर्ता ने डीसी को आवेदन देकर शिकायत किया है. वार्ड 11 के विजयी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की सदस्यता को रद्द करने की माँग किया है.

 3 बच्चे की बात छिपाई गई 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बदरी रविदास तीन बच्चों के पिता है, लेकिन नामांकन पत्र भरते समय उन्होंने केवल दो बच्चों की जानकारी दी. प्रहलाद कुमार ने अपने आरोप के समर्थन में तीसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी उपायुक्त को सौंपा है.उनका कहना है कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार के वर्ष 2013 के बाद तीसरी संतान का जन्म हुआ है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाता है.

जानकारी को छुपाते हुए नामांकन पत्र भरा

शिकायत में कहा गया है कि बदरी रविदास के तीसरे बच्चे का नाम सिद्धार्थ रंजन है, जिसकी जन्मतिथि भी दर्ज है. आरोप है कि इस जानकारी को छुपाते हुए उन्होंने अपने नामांकन पत्र में केवल दो बेटियों का नाम दर्ज किया और चुनाव लड़कर जीत भी हासिल कर ली.प्रशासनिक जाँच के साथ न्यायालय में भी इसे लेकर जायेंगे.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad news today livetoday news dhanbaddhanbad todays newsjharkhand dhanbad news live todaydhanbad newsjharkhand news todayed raid dhanbad newsdhanbad gas newsranchi news todaytoday newshindi news dhanbaddhanbad court newsdhanbad crime newsdhanbad news niraj singhdhanbad accident latest newstoday latest newsdhanbad politics news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.