✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीबी-बच्चों के रहते दूसरी महिला से किया था प्यार और अब कैसे पहुंच गया है जेल, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:41:05 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की महुदा पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है ,जिसे सुन -जानकार कोई भी भौंचक रह जाएगा. पत्नी -बेटियों के रहते हुए एक  महिला से वह किया था प्यार और अब पहुंच गया है जेल.  जिस महिला से वह प्यार किया था, उसकी हत्या कर दी और चालाकी तो इतनी दिखाई कि  किसी को भनक तक नहीं लगे.  लेकिन ऐसा नहीं हो सका.  पुलिस उस तक  पहुंच गई और उसने पुलिस के सामने  पूरी कहानी उगल दी.  वह भी   पत्नी और बेटियों के सामने.  दरअसल, तारगा  के जंगल में 29 मई  को एक महिला की लाश मिली थी.  उसकी पहचान बोकारो की रहने वाली होने के बाद धनबाद की महुदा  पुलिस इसे  हत्याकांड मानकर तह  तक पहुंचने  की कोशिश में लग गई.  सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बालीडीह  की महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है.

महिला की पहचान बोकारो की रहनेवाली के रूप में हुई थी 
 
महिला के पुरुष मित्र संजय कुमार साव  ने ही उसकी हत्या की थी. कड़ाई से पूछताछ के बाद संजय कुमार साव  टूट गया और उसने सब कुछ बता दिया.  यह भी बताया कि महिला अश्लील तस्वीरों के जरिए उसे  ब्लैकमेल कर रही थी.  परेशान होकर उसने  उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची.  28 मई  की शाम उसे  जंगल में ले गया.  मौका मिलते ही पीछे से पत्थर से वार कर मार डाला.  सूत्र बताते हैं कि इसके पहले भी वह अपने महिला मित्र को घुमाने जंगल में ले गया था. इसलिए जंगल जाने पर  महिला आसानी से राजी हो गई और जंगल  चली गई. लेकिन संजय कुमार साव  की मनसा  कुछ और थी.  वह उसकी हत्या करना चाहता था. सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को एक गाड़ी का पता चला. जिसके जरिए पुलिस संजय के घर तक पहुंची. उसके बाद उसकी पत्नी और दो बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. संजय कुमार साव  भी पुलिस के हिरासत में था.  कड़ाई से पूछताछ में संजय टूट गया और सच्चाई बता दी. 

पुलिस को संजय कुमार साव ने जो बताया 

बताया कि पत्थर से कूच  कर महिला की हत्या की थी. उसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या से जुड़े साक्ष्य  भी बरामद किए है. इसमें रेक्सीन का एक झोला, दो साड़ी, ब्लाउज पीस, पुराना दुपट्टा, महिला का पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल आदि पुलिस के हाथ लगे है. संजय साव  ने स्वीकार किया कि उसका महिला के साथ प्रेम संबंध था. किसी अन्य के साथ भी इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद महिला  उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वह विचलित हो गया ,फिर उसे मारने का प्लान बनाया. जंगल में ले गया और उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी हुंडई कार  से अपने घर बालीडीह  चला गया.  इसी का फुटेज पुलिस को मिला और पुलिस संजय कुमार साव  तक पहुंच गई और इस हत्याकांड का खुलासा हो गया.
 
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadMurderMahilaMitraJangal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.