✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हजारीबाग के IRS अधिकारी आकाश जैन को NTA में मिली बड़ी जिम्मेदारी, NEET विवाद के बीच बने जॉइंट डायरेक्टर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 11:47:16 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले IRS अधिकारी आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन से जुड़ी इस संस्था में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर NTA लगातार चर्चा में है.

हजारीबाग शहर के झंडा चौक निवासी आकाश जैन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई St. Xavier's School Hazaribagh से की. वर्ष 2002 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा शानदार अंकों के साथ पास की, जबकि 2004 में 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य टॉपर बने. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित Shri Ram College of Commerce से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की. आगे चलकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय से एमकॉम में गोल्ड मेडल हासिल किया. उन्होंने UGC-NET और JRF भी क्वालिफाई किया तथा बाद में एमबीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की.

आकाश जैन ने वर्ष 2013 में UPSC परीक्षा पास कर IRS अधिकारी के रूप में सेवा शुरू की. अपने करियर के दौरान उन्होंने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. मुंबई में आयकर विभाग में सहायक आयुक्त और डिप्टी कमिश्नर के रूप में काम करने के बाद वे 2019 से 2023 तक ED में उप निदेशक के पद पर कोलकाता और त्रिपुरा में तैनात रहे. बाद में उन्होंने संयुक्त आयुक्त आयकर, कोलकाता और दिल्ली में प्रणाली निदेशालय में संयुक्त निदेशक आयकर के रूप में भी सेवाएं दीं. दिसंबर 2025 में उन्होंने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी में सचिव पद का कार्यभार संभाला था.

अब NTA में जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर NEET पेपर लीक विवाद के बाद उनकी नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है. हजारीबाग में भी इस उपलब्धि को लेकर गर्व और खुशी का माहौल है.

Tags:Hazaribaghhazaribagh NewsIRS Officer akash jainNTANEETNEET re-examNEET ControversyIRS Officer Akash Jain Assigned joint director of NEET

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.