☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग: टुरिस्ट बस और ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

हजारीबाग: टुरिस्ट बस और ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत

रांची (RANCHI): हजारीबाग के कटकमसांडी में बीती रात बस और ट्रक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है. मरने वालों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल है.

ओडिसा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार साईराम बस गया से हजारीबाग के रास्ते ओडिसा जा रही थी. हजारीबाग चौपारण जीटी रोड दनुआ घाटी के पास टैंकर पलटने के कारण कई बसों ने रूट बदलते हुए कटकमसांडी-बहिमार रास्ते को चुना था. इसी बीच कनॉदापानी के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई.बता दें की दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी यात्री ओडिसा के थे. इनकी संख्या 52 बतायी जा रही है. जबकि चार लोगों की मौत हो गई है.

घटनाक्रम

साईंराम टूरिस्ट बस गया से ओडिया जा रही थी. इसी बीच बस ने कनॉदापानी के पास हजारीबाग से चतरा की ओर जा रहा सब्जी लोड ट्रकटूरिस्ट बस को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की दोनों ही वहां सड़क पर ही पलट गए. दोनों वाहनों की टक्कर के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. सूचना पर कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद और एसआई गौतम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए के लिए अस्पताल भेजा. जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें मयूरभंज जिले के बोड़साही थाना क्षेत्र के मोनू तोड़े और अनु नायक पति पंचानन नायक शामिल है. वहीं अन्य मृतक की जानकारी नहीं मिल पाई है.

Published at:02 Oct 2022 01:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.