✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक्शन में हजारीबाग पुलिस! छापेमारी में 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 5:52:06 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ईचाक मोड़ के पास छापेमारी कर दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह सूचना गुप्त सूत्रों से मिली थी जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि इस इलाके में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होने वाली है, जिसके बाद हजारीबाग के मुख्यालय के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी (SIT) टीम का गठन कर इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

बता दें, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिगम्बर कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो दोनों ईचाक थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव के रहने वाले हैं. छापेमारी के दौरान बरामद संदिग्ध पदार्थ की जब डीडी (DD) किट से जांच की गई, तो उसके ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई. इसके तुरंत बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया. इस मामले में ईचाक थाना कांड संख्या 88/26 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं (21(a), 22(a), 27(a) और 29) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस विशेष छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक बिरसा टुटी और ईचाक थाना का सशस्त्र बल भी शामिल था.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, दिगम्बर कुमार, का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों जैसे रामगढ़, रजरप्पा, महुआटांड (बोकारो), अनगड़ा और बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्रों में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपी दिगम्बर पूर्व में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. हजारीबाग पुलिस के अनुसार, इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क के बाकी सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है ताकि इस अवैध धंधे को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके

Tags:Hazaribagh policebrown sugar smugglingdrug arrest JharkhandIchak police actioncontraband seizureNDPS Act casecriminal Digamber Kumarillegal drug tradeSIT raid Hazaribaghnarcotics bustJHARKHAND POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.