✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग पुलिस ने दीपक सिंह हत्याकांड का किया खुलासा,सेंट्रल जेल में रची गई थी हत्या की साजिश, जानिए विस्तार से

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 12, 2024,
Updated: 7:19 AM

हजारीबाग(HAZARIBAG): - हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना अंतर्गत पिछले दिनों एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी उसे व्यक्ति का नाम दीपक सिंह था उसकी हत्या को लेकर पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे हजारीबाग पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हत्या की साजिश हजारीबाग सेंट्रल जेल में की गई थी. 

हत्याकांड के विषय में पुलिस ने क्या किया खुलासा जानिए

दीपक सिंह हत्याकांड के बारे में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी चार्ज हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद को छात्र अपराधी मिलन तूरी ने रची थी. शूटरों को 25000 रुपए सुपारी के रूप में जेल से ही उपलब्ध कराया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो सूत्रों को गिरफ्तार किया है संतोष कुमार उर्फ होरिल भूइंया और अरबी करमाली उर्फ अभिराज करमाली को दबोच लिया गया है. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी है बरामद कर लिया गया है.

दीपक सिंह हत्याकांड के बारे में जानी है विस्तार से

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के अनुसार 5 दिसंबर को पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति का साधु कुटिया के पीछे पड़ा हुआ है. शव की पहचान  रैलीगड़ा दो ताला निवासी दीपक सिंह के रूप में की गई. 30 वर्षीय दीपक सिंह की हत्या गोली मारकर की गई थी पुलिस ने एक टीम गठित कर इस हत्याकांड का अनुसंधान शुरू किया. तकनीकी सेल की सहायता से पुलिस संतोष कुमार को पकड़ा गया उसने बताया कि हजारीबाग जेल में बंद मिलन तूरी ने हत्या की सुपारी दी थी. पुलिस अनुसंधान में यह पता चला है कि हत्या के पीछे मिलन तुरी का दीपक सिंह के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद मुख्य कारण रहा है.

Tags:Hazaribaghhazaribag newspolicedeepak singhmurder case Jharkhandjharkhand newsNews UpdateNews Hazaribagh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.