✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग : मुखिया को 25 हजार घूस लेने के आरोप में एसीबी ने किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:07:52 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) : झारखंड में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन एसीबी के द्वारा घूस लेते आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने हजारीबाग के बड़कागांव में बड़ी कार्यवाई की है. दरअसल एसीबी की टीम ने घुस लेते बड़कागांव के मुखिया और उनके पति को गिरफ्तार किया है. फिलहाल एसीबी की टीम ने गिरफ्तार मुखिया और उसके पति को लेकर हजारीबाग एसीबी कार्यालय पहुंची है.

25 हजार घुस लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव मुखिया  विमला देवी अबुआ आवास योजना की किस्त का पैसा दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपए मांग रही थी. जिसके बाद हजारीबाग एसीबी की टीम ने मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव  को गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया की गिरफ्तारी उनके बड़कागांव आवास से हुई है.

गिरफ्तारी के बाद एसीबी कार्यालय पहुंची विधायक अंबा प्रसाद

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी एसीबी दफ्तर पहुंची. जहां उन्होंने एसीबी के अधिकारियों के साथ बात की. वहीं विधायक अंबा प्रसाद के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी एसीबी दफ्तर पहुंच गए है. मीडिया से बात करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि वे एसीबी की कार्य सैली पर सवाल खड़ा नहीं कर रही है. बल्कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एसीबी कार्यलाय पहुंची है. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिली है कि उनके घर में किसी के द्वारा पैसे फेक दिया गया था.

Tags:jharkhand newsjharkhand politicsbreaking newstop newsjharkhand latest newsjharkhandjharkhand today newslatest newsjharkhand news todayhazaribagh newshazaribaghhazaribagh news todayhazaribag newshazaribagh news updatehazaribagh latest newshazaribagh jharkhandACB team arrested the lady chiefहजारिबाग में एसीबी की टीम ने महिला मुखिया को किया गिरफ्तार

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.