✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग सांसद ने लोकसभा में उठाया हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा, कहा- मामले पर केंद्र सरकार करें कार्रवाई

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:06:09 PM

रांची (RANCHI): लोकसभा में बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामला लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखा. उन्होंने सत्र में बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन रामगढ़ के सोसोकला गांव में विशेष समुदाय द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया.  जिसमें एक नाबालिक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं, प्रशासन द्वारा उल्टा हिंदुओं पर दंगा भड़काने को लेकर काउंटर केस कर दिया गया है.  

उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक घटना वर्ष 2022 में रूपेश पांडे के साथ भी हुई थी. रूपेश की विशेष समुदाय द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. वहीं, बड़का गांव विधानसभा के महूदी गांव में वर्षों से एक सड़क पर विशेष समुदाय द्वारा किसी भी प्रकार का हिंदू जुलूस जाने नहीं दिया जाता है.

अपनी बात रखते हुए संसद ने मांग की है कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में और इस तरह की कई घटना जो झारखंड में हर हिन्दू पर्व के दौरान होती है, उस पर रोक लगाने और कठोर कार्रवाई करने के लिए हस्तक्षेप करे.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटभाजपाहजारीबागहजारीबाग सांसदहजारीबाग सांसद मनीष जायसवाललोकसभालोकसभा सत्रबजट ससत्र 2025हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दाकेंद्र सरकाररांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateBJPHazaribaghHazaribagh MPHazaribagh MP Manish JaiswalLok SabhaLok Sabha SessionBudget Session 2025Issue of atrocities on HindusCentral GovernmentRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.