✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग- रथ यात्रा की तैयारियों के बीच मंदिर परिसर में गिरी बिजली, पुजारी के बेटे सहित तीन की मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:21 AM

हजारीबाग  (HAZARIBAGH): हजारीबाग के सिलवार में रथ यात्रा की खुशी दहशत ओर दुख में बदल गई. दरअसल सिलवार स्थित जगन्नाथ पहाड़ी मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. इनमें एक मंदिर के पुजारी विजय पांडेय का बेटा सुधांशु उर्फ धोनी (14 वर्ष) शामिल है. वहीं सिलवार का ही रहनेवाला अरुण कुमार(15 वर्ष) शामिल है. वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए. सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज किया जा  रहा है.

रथ यात्रा की हो रही थी तैयारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब  5.30 बजे मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारी चल रही थी. उसी दौरान तेज गरजन के साथ वज्रपात हुई और मंदिर परिसर के समीप बरगद के पैड़ में वज्रपात गिर गई. जिस से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. घायलों में दारू पेटो के भोला राणा(20 वर्ष), चुरचू आंगो के सोमर मुर्मू (18 वर्ष), सिंदूर के अजय कुमार(13 वर्ष), पेटो के आकाश वर्मा, प्रमिला देवी आदि शामिल हैं.

केरेडारी में वज्रपात से एक बच्चें की हुई मौत

वहीं आपकों बता दें कि हजारीबाग के केरेडारी में मंगलवार को दोपहर बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से बुंडू पंचायत के मंडा टांड़ टोला निवासी सूरज कुमार (10 वर्ष) की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर था. इसी बीच तेज गरज के साथ वज्रपात हुई. उसकी चपेट में आने से बच्चा मूर्छित हो गया. परिजनों द्वारा बच्चें को आनन फानन में बचरा अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

Tags:HazaribaghIn the midst of preparationsfor the Rath Yatrathree includingthe priest's son diedin a thunderclapin the temple premises.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.