✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: NH-19 पर दिखा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर, हुई मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 11:03:55 AM

धनबाद (DHANBAD): जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना जीटी रोड के किसान चौक ओवरब्रिज पर हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक संख्या जेएच 10 बीटी 2693 से लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान किसान चौक ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके. वहीं बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान चौक ओवरब्रिज पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है.

Tags:dhanbaddhanbad newsNH-19NH-19 dhanbad newsdhanbad accident newsaccident newslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.