☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम

रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका - रामपुरहाट मुख्य मार्ग के काठीजोरिया गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रसका टुडू व सुभाष टुडू की मौत हो गई. हादसे के बाद मुआवजा व ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दुमका - रामपुरहाट पथ को जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण जाम हटाने के लिए तैयार नहीं है. समाचार लिखे जाने तक मार्ग जाम है.

 

शिकारीपाड़ा प्रखंड के गुजीसिमल गांव के रहने वाले दोनों लोग किसी काम से दुमका आए थे. शाम में दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. काठीजोरिया के समीप शिकारीपाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. नाराज ग्रामीणों ने गांव के समीप ब्रेकर और मुआवजा की मांग को लेकर मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन के आलाधिकारी आकर समुचित आश्वासन नहीं देते हैं, तब तक जाम नहीं हटेगा. जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर समझाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुए. थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Published at:01 Jul 2023 08:23 PM (IST)
Tags:Havoc of speeddeath of two bikeriders due to truck collisionroad jam
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.