✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो किशोरों की गई जान, एक की हालत गंभीर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 12:39:46 PM

पलामू (PALAMU): जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 किशोरों की जान चली गई है. पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बांदुबार गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों की पहचान कोनवाई गांव निवासी 17 वर्षीय ऋतिक कुमार और रूपक सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऋतिक और रूपक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

इस हादसे में घायल करण कुमार को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच (मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर करता है.

Tags:Palamupalamu newspalamu accident newsaccidentpalamu updatemajor accident newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.