✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में रफ्तार कहर, दीवार तोड़ घर में घुसी कार, मचा हड़कंप,बड़ी घटना टली

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 4:34:04 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  एग्रीको इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे टीस्को क्वार्टर की दीवार को तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार को गाड़ी से बाहर निकाला. और अस्पताल पहुंचाया. सभी को हल्की चोट आई है. वहीं मामले की जानकारी थाना को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मेज जुटी है.       

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार बहुत तेजी में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया. देखते ही देखते कार सड़क किनारे बनी दीवार से जोरदार टक्कर के साथ जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टीस्को क्वार्टर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. अगर कुछ सेकंड की चूक होती, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी.  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा

Tags:Jamshedpur car accidentAgrico road accidentspeeding car crashcar crashes into wall JamshedpurTata Steel quarter accident AgricoSitaramdera accident newsroad accidentJamshedpurresidential area accidentcar hits wall in Agrico areajamshedpur policepolicepublice call police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.