✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खरसावां में तेज रफ्तार बाइक का कहर: सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूर को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 10:59:30 AM

खरसावां (KHARSAWAN): जिले के खरसावां-भोया मार्ग पर चल रहे सड़क सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में मजदूर समेत बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, खरसावां से भोया तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारने और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान कुचाई नाला पुलिया के पास यह दुर्घटना हुई. बताया जाता है कि जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा निवासी दारा मुंडा अपने दो साथियों मंराग पूति (50) और चुनू मुंडा (65) के साथ बाइक से चक्रधरपुर के केरा मंदिर गए थे. 

वापसी के दौरान जैसे ही उनकी बाइक खरसावां-भोया मार्ग पर कुचाई नाला पुलिया के समीप पहुंची, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर सोनू तांती को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे चौकीदार पंकज साहू ने तत्काल आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान को सूचना दी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और खुद अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावां पहुंचाया. वहीं चौकीदार पंकज साहू ने दूसरे घायल को बाइक से अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

अस्पताल में डॉक्टर कन्हैया लाल उरांव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मंराग पूति के कान से खून बह रहा था और सिर, नाक व मुंह में गंभीर चोटें आई थीं. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया. वहीं चुनू मुंडा के बाएं हाथ में चोट आई है और बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था. मजदूर सोनू तांती के हाथ-पैर में चोट लगी है. फिलहाल आमदा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : बीरेंद्र मण्डल

Tags:KharsawanKharsawan newsKharsawan accident newsKharsawan accident latest newsKharsawan major accidentlatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.