✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हवलदार हेम्ब्रम हत्याकांड: सीएम ने परिजनों से की मुलाकात,एक सदस्य को नौकरी के साथ 1.29 करोड़ देने की घोषणा   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:44:56 PM

रांची(RANCHI): हजारीबाग जिला बल में तैनात हवलदार चौहान हेमब्रम हत्याकांड मामले में राजनीतिक तेज होता देख झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतक हवलदार के परिजनों से मुलाकात की है. कांके स्तिथ सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम, पुत्री स्वाति हेम्ब्रम समेत अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना दिखाई है. मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.  ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया. विधायक कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया.

हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है.

आश्रित परिवार को राज्य सरकार की ओर से लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी

हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी. देय राशि इस प्रकार हैं - गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या - 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एस०बी०आई० के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए , ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए.

गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी.

 

Tags:hazaribag rape accused killed hawaldarrape accused murder hawaldarcrime patrol triple murders case maharashtracrime patrol triple murders caseshazaribagjharkhand hazaribaghawaldarhazaribag newshazaribaghjharkhand hazaribag latest newsjharkhand hazaribag kaidi fararhazaribagh crimehazaribag rape accused fleestriple murdershigh alert casescriminal casessuicide casehemant sorencm hemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorenhemant soren jharkhandcm hemant soren newsranchihemant soren today newsjharkhand hemant sorenjharkand cm hemant sorenhemant soren jharkhand newsjharkhand hemant soren newsranchi newshemant soren latest newshemant soren cmhemant soren speechhemant soren interviewkalpana sorenhemant soren live from ranchihemant soren hindi newshemant soren jharkhand cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.