✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मनरेगा में काम तो किये लेकिन तरस रहे हैं भुगतान को , जानिए कहां का है मामला 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:26:13 AM

धनबाद (DHANBAD): मनरेगा के तहत काम करने के बाद भी भुगतान के लिए दर-दर भटकना, इसका उदाहरण देखना हो तो कोई गोविंदपुर प्रखंड के बिराजपुर पंचायत में पहुंच जाए तो मिलेगा कि काम करने के बाद भी मजदूर अपना भुगतान पाने के लिए कैसे तबाह और परेशान हैं.  जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना के तहत निचीतपुर में समतलीकरण का काम एवं बरवाडीह में डोभा का काम करने वाले मजदूर पैसा पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.  बताया जाता है कि सुबह और शाम उनकी हाजिरी भरी गई थी.

मजदूरों का कहना है कि जियो टैगिंग व ऑनलाइन से उनकी हाजिरी भरी गई है. उसके बाद भी भुगतान नहीं मिला है. इस बाबत गुरुवार को निचीतपुर स्कूल में मजदूरों ने बैठक की.  बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य धरणीधर मंडल, झामुमो नेता मोहन कुम्हार उपस्थित थे.  मजदूरों का कहना था कि हम लोग गरीब हैं और मजदूरी के पैसे से ही घर का चूल्हा जलता है. 

ऐसे में भुगतान नहीं मिलने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.  नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का हल जल्द निकलना चाहिए. वैसे, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी स्वीकार किया कि मजदूरों की हाजिरी को शून्य  किया गया है.  इसकी जानकारी उन्हें भी मिली है.  इस संबंध में ग्राम सेवक, पंचायत सेवक और मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.  उन्हें 24 घंटे में पूछा गया है कि ऐसा कैसे हुआ.  जांच रिपोर्ट आने के बाद मजदूरों का भुगतान कर दिया जाएगा. 


रिपोर्ट : प्रकाश 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.