✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मनाया गया हथिनी रजनी का 13वां जन्मदिन, काटा गया 14 पाउंड का केक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:01:59 AM

सारयकेला (SARAIKELA): सारयकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है. इस अवसर पर हथिनी रजनी का 13वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान 14 पाउंड का केक भी काटा गया, जिसमें स्कूली बच्चे, वन रक्षी और पदाधिकारी के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए.

लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य 

मौके पर दलमा पश्चिमी रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि यह खुशी की बात है. इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं, तो वन्य प्राणी का क्यों नहीं. रजनी के जन्मदिन पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करना भी एक मुख्य उद्देश्य रहा. रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है. इसी संदेश को ध्यान में रखकर जन्मदिन मनाया जाता है. वन विभाग की कोशिश है कि इससे दूसरे भी सीख लें और जानवरों की सुरक्षा और सुरक्षा के संदेश देने के लिए इसे आत्मसात करें.

साल 2009 में झुंड से बिछड़ कर गड्ढे में फंसी मिली थी रजनी

झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी हाथियों के झुंड से बिछड़कर चांडिल के पास एक गड्ढे में फंसी मिली थी. घायल अवस्था में उसे निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक टाटा जू के डॉक्टर एम पालित की देख-रेख में रजनी का इलाज हुआ. जब रजनी ठीक हो गई तो उसे दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकूला कोचा लाया गया. दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हथिनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया. उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. रजनी का जन्मदिन मनाने के लिए दलमा वन आश्रयणी के कर्मचारियों के साथ ही मकुला कोचा के ग्रामीण भी शामिल थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.