✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कड़ी धूप परीक्षा ले रही थी, फिर भी जॉब लेटर पा कर खुश थीं छात्राएं

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:00:02 PM

धनबाद(DHANBAD) : तेज धूप और उमस भरी गर्मी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धनबाद में लोगों को लंबा इंतजार कराया. लेकिन इसके साथ ही धनबाद में 512.14 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. छात्रों को जॉब लेटर भी दिया. नौकरी पाकर महिलाएं और बच्चियां काफी खुश थीं. उनका कहना है कि झारखंड में कौशल विकास का काम सही ढंग से हो रहा है और उसी ट्रेनिंग के बाद आज उन्हें नौकरी मिली है. महिंद्रा ग्रुप ने कइयों को नौकरी दी. इसके पहले उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया गया. मुख्यमंत्री ने मुद्रा लोन की भी चर्चा की, जिसमें 25000 से लेकर 33 लाख तक लोन मिल सकता है और लोग खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री के जाते ही गुल हो गई बिजली

कुल मिलाकर आज धनबाद का माहौल कुछ अलग रहा. मुख्यमंत्री जब तक आए नहीं, तब तक सब कुछ ठीक था. मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही बिजली के नखरे शुरू हो गए. सड़कों पर दुकानें लगनी शुरू हो गईं. जिसने भी देखा, उसके मुंह से यही निकला कि धनबाद में अगर मुख्यमंत्री का हेड क्वार्टर बन जाता तो लोगों को बड़ी राहत मिलती.

रिपोर्ट : शाम्भवी के साथ प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.