✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में "हैप्पी स्ट्रीट" से गूंजा -नशा मुक्ति का सन्देश ,जनता का मिला बड़ा रिस्पॉन्स,अब आगे क्या?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 7:21:34 PM

धनबाद (DHANBAD) | शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा लुबी सर्कुलर रोड पर सुबह 6 बजे से नशा मुक्ति जागरूकता के लिए आयोजित "हैप्पी स्ट्रीट" कार्यक्रम को नागरिकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।  इसमें साइक्लिंग, स्केटिंग, शूटिंग सहित कई प्रकार की एक्टिविटी ने बच्चों व बड़ों को चार घंटे तक व्यस्त रखा.  "हैप्पी स्ट्रीट" में हेल्थ ड्रिंक, पौष्टिक व्यंजन के अलावा अनेक एक्टिविटी को शामिल किया गया था. कार्यक्रम में उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी  राज, नगर आयुक्त  आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लुबी सर्कुलर रोड से पूजा टॉकीज, डीआरएम चौक, कोर्ट रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए लुबी सर्कुलर रोड तक साइक्लिंग कर लोगों को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में नशे की लत से छुटकारा पाने, जानकारी लेने और सहायता के लिए नशा मुक्ति केंद्र, शारीरिक व खेल गतिविधियाँ, स्केटिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, योगा, बास्केटबॉल डंक, लाइव बैंड, ह्यूमन लूडो, डार्ट गेम, कला और साहित्य, ओपन क्विज़, कविता और शायरी, छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, शहर की सुंदरता को कैनवास पर उतारने के लिए "पेंट माय सिटी", सिग्नेचर बोर्ड, सामाजिक संदेशों या मनोरंजन पर आधारित छोटे नाटक, हेल्थ चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, सड़क सुरक्षा, विविध प्रकार के फूड स्टॉल सहित अन्य गतिविधियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एसपी तथा नगर आयुक्त ने कला भवन में स्वास्थ विभाग एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान किया।  शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए केवल जागरूक ही नहीं किया जा रहा है बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी जा रही है.  कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव लाना है। विशेष रूप से युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना और समाज में "नशा मुक्त भारत" का संदेश फैलाना है.  

उन्होंने जिले के अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की.  कहा कि जागरूकता अभियान के बाद प्रशासन द्वारा नशा के विरुद्ध कड़ा रूख अपनाया जाएगा। कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि नशा से दूर रहने के बहुत फायदे हैं। जबकि नशा करने से घातक नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों से नशा से दूर रहने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का अनुरोध किया।  साथ में कहा कि नशा मुक्त धनबाद का सपना साकार करने के लिए अब कड़े प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। 

कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीबी  राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी  अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  सुनिल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, ट्राफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  मुकेश कुमार बाउरी, जिला खेल पदाधिकारी  उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर  राजा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी  कालीदास मुंडा, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, ट्रेजरी ऑफिसर  पंकज कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता  चंदन कुमार,  घनश्याम दुबे के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे और जिले के नागरिक मौजूद रहे. 

Tags:DhanbadJharkhandHappy StreetAppealResponse

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.