☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिनी स्पेशल वर्कशाप में गूंजी हैप्पीनेस, सीखे जिंदगी के योग

दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिनी स्पेशल वर्कशाप में गूंजी हैप्पीनेस, सीखे जिंदगी के योग

धनबाद (DHANBAD):  रैमसन रेसिडेंसी ,धैया में जगरनाथ रथ यात्रा स्पेशल हैप्पीनेस कार्यशाला सफलता पूर्वक पूरी हो गई.  दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला का नेतृत्व मीडिया कोऑर्डिनेटर व झारखंड स्टेट चिल्ड्रेन टीन्स कोऑर्डिनेटर मयंक सिंह और स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह ने किया. तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों ने ज्ञान, ध्यान प्राणायाम, योगासन और दी आर्ट ऑफ लिविंग की फ्लैगशिप लयात्मिक स्वांस की प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया को सीखा, जिसके निरंतर अभ्यास से मन शांत, एकाग्रता, रोग प्रतिरोधक शक्ति की वृद्धि होती है.

इस कार्यशाला में धनबाद शहर के व्यवसायी अमरेश सिंह  को प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव प्राप्त हुआ, वही ऋषि रूदरा जो सिंबॉइसिस पुणे से कॉरपोरेट लॉ की पढ़ाई की है, उन्हें सुदर्शन क्रिया से एकाग्रता व स्थिरता का अनुभव प्राप्त हुआ, साथ ही शाश्वत श्री पुंज जो अमेरिकन एक्सप्रेस में कार्यरत हैं उन्हें टाइम मैनेजमेंट निपुणता प्राप्त हुई , गृहिणी आशा भारती और पूनम सिंह को अपने क्रोध और मन शांत की विधि मिली, सान्या सिंह जो अभी छात्रा है उन्हें एकाग्रता ध्यान अत्यंत महत्वपूर्ण लगा. आज की कार्यशाला में मयंक सिंह, सोनाली सिंह, सान्या सिंह, हेमलता सिंह, सोनी कुमारी, अमरेश सिंह, पूनम सिंह, शाश्वत श्री पुंज, ऋषि रुद्रा, आशा भारती आदि शामिल थे. 

 

दी आर्ट ऑफ लिविंग की विभिन्न कार्यशाला समाज के सभी स्तर के लोगो के लिए है, जैसे जेल में कैदी जो सजा काट रहे , गांव में नशामुक्ति और बच्चो के लिए पढ़ाई के साथ सफाई, कॉर्पोरेट लेवल के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट और अपने मीडिया और पुलिस कर्मी के लिए तनावमुक्त और रोगप्रितरोध शक्ति वृद्धि के लिए भी सुलभ है.  इसलिए दुनिया भर के 156 से भी ज्यादा देशों में कार्यशाला लोकप्रिय है, जिसकी लाभ लाखो जनो  ने पाया है.  धनबाद में भी निरंतर कार्यशाला होती है.  8 तारीख से रैमसन रेसिडेंसी सेंटर में ध्यान की उच्चतर विधि सहज समाधि कार्यशाला होगी, जिसे जमशेपुर के नवीन चौरसिया संचालन करेंगे. 

Published at:03 Jul 2022 05:59 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.