✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रात में निकले पलामू की सड़कों पर,जरूरतमंद लोगों में किया कंबल वितरण

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:18:14 PM

पलामू(PALAMU): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू प्रमंडल दौरे पर हैं.इस दौरान रात नौ बजे CM अचानक अपने लाव लश्कर के साथ पहले  अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास  पहुंचे, फिर वहां से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.मुख्यमंत्री की ऐसी सादगी देख पलामू में चर्चा का विषय बना हुआ है.

छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास बाईपास रोड रेडमा पहुंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से मुलाकात की.मुलाकात के दौरान एक एक छात्रों से उनकी समस्याओं से के बारे में जाना.वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया है.

स्टेशन पर किया कंबल वितरण

 छात्रों से मुलाकात कर बाद डालटनगंज स्टेशन परिसर में गरीब पत्तल दोना बेचने वालों के बीच कम्बल  वितरण किया.इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बढ़ते ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है.

बता दे कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिनों के पलामू दौरे पर है.आज उन्होंने गढ़वा से खतियानी जोहर यात्रा की शुरुआत किया है.इसके बाद मेदिनीनगर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे.इसके बाद शुक्रवार को पलामू समाहरणालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे.फिर डालटनगंज में ख़ातियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे.

Tags:Palamu visit cmHemant soren palamuBhatiyani johar yatraRailway stationJmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.