✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में एक और अग्निकांड ! गुमला में खेत से मिला अधजला शव

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:09:14 PM

गुमला(GUMLA): जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को शव घाघरा थाना क्षेत्र के आदर निमिया ढलान परसागढ़ा के पास देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, ग्रामीण खेत जा रहे थे, उसी दौरान उन्हें अधजला शव दिखाई दिया. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और एसआई सूरज कुमार रजक पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और स्थल की जांच पूरी बारीकी से की जा रही है.

अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई

वहीं, प्रथम दृश्या में शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले इसकी हत्या की गई और फिर बाद में  उसके ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा दी गयी है. हालांकि, शव की अबतक पहचान नहीं हो सकी है. आपको बता दें कि शव आदर मेन रोड से 400 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है. घटना पर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने कहा कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.