✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग का खत्म होगा जाम, मंडल अभियंता ने किया निरीक्षण

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 11:14:13 PM

पलामू (PALAMU): जपला-हैदरनगर मुख्य पथ पर स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग को लेकर नया मामला सामने आया है. पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनता रेलवे क्रॉसिंग को लेकर परेशानियों का सामना कर रही थी. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद अब इस समस्या के स्थाई और त्वरित समाधान की उम्मीद जग गई है. रेलवे की पहल पर हुसैनाबाद-हैदरनगर के जन प्रतिनिधियों ने खुशी जाहीर की है. साथ ही रेलवे अधिकारियों के साथ हुसैनाबाद जिला परिषद उपाध्यक्ष टूटू सिंह समेत कई जन प्रतिनिधियों ने स्पॉट का निरीक्षण किया.बता दे कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर हाल ही में हुसैनाबाद-हैदरनगर के प्रतिनिमंडल ने सांसद से भी इस मामले को लेकर मांग की थी. जिसके बाद   पलामू सांसद विष्णुदयाल राम द्वारा रेल मंत्री को लिखा गया था.   पत्र का असर अब धरातल पर दिखने लगा है. रेलवे विभाग ने इस दिशा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है जिससे आम लोगों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है.

जानकारी के अनुसार,  शनिवार को रेलवे के मंडल अभियंता दिवाकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने रेलवे क्रॉसिंग बीती 50 का गहन निरीक्षण किया. इस टीम में जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, हुसैनाबाद एसडीओ गौरांग महतो और हैदरनगर के अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. अधिकारियों ने स्थल पर पहुँचकर भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जमीन की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

अंडरपास और सड़क निर्माण का त्वरित समाधान

निरीक्षण के दौरान मंडल अभियंता ने स्पष्ट किया कि आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) बनने में समय लग सकता है. इसलिए जनता को तत्काल राहत देने के लिए अंडरपास और एक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा. यह सड़क उच्च विद्यालय तक बनाई जाएगी जिससे यातायात सुगम हो सके. अभियंता ने अंचल पदाधिकारी से भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज भी मांगे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इसी माह के भीतर सड़क निर्माण और अंडरपास का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा.

हैदरनगर -मोहम्मदगंज के 20 पंचायत के साथ  लाखों लोगों को सुगम होगा रास्ता:टूटू  

जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि लंबे समय से हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या है. गाड़ियों की संख्या बढ़ गई लेकिन व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ. जिसे लेकर कई बार रेलवे को पत्र लिखा गया. अब रेलवे के अधिकारी खुद पहुंचे है. जहां एक वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे से एक सड़क सीधे हाई स्कूल के पास निकालने का फैसला लिया गया. साथ ही छोटी गाड़ियों के लिए अंडर पास निर्माण कराया जाएगा. जब तक ROB का रास्ता साफ नहीं होता तब तक इस व्यवस्था को करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद रहने से काफी दिक्कत होती है. कभी मरीज की जान एम्बुलेंस में चली जाती है तो कभी बड़ा हादसा होने पर दमकल की गाड़ी दूसरे ओर नहीं जा पाती है. अब व्यवस्था बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को एक राहत मिलेगी.         

 

जाम की समस्या से मिलेगी 60% राहत

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि रेलवे की बगल की जमीन पर सड़क का निर्माण हो जाने से क्रॉसिंग की समस्या 60 प्रतिशत तक कम हो जाएगी.  जब तक आरओबी पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान रेलवे गेट को भी संचालित रखा जाएगा. इससे भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा और छोटे वाहनों को अंडरपास के जरिए रास्ता मिल जाएगा. इस योजना के पूर्ण होने से हैदरनगर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी.

निरीक्षण के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की भारी उपस्थिति रही. इसमें थाना प्रभारी अफजल अंसारी, मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह और पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय,विवेकानंद सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

Tags:Haidernagar Railway CrossingPalamu NewsRailway Underpass ProjectJharkhand Railway UpdateHaidernagar Road ConstructionPalamu MP VD RamRailway Overbridge PalamuHaidernagar Traffic SolutionIndian Railways Projects JharkhandHaidernagar Local News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.