✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक से बिहार भेजे जा रहे 32 पशु समेत ट्रक और चारपहिया वाहन बरामद, छह तस्कर धराए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:29:56 AM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रतजगा कर बीती मध्यरात स्थानीय भाई बिगहा मुख्य पथ से 14 चक्का वाले ट्रक पर 32 अवैध मवेशी को जब्त किया है. साथ ही ट्रक को स्कॉट कर आगे आगे चल रहे फोर्स नामक चार चक्का वाहन को भी जब्त किया है. थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि बीती रात मोकहर कला, हेमजा के रास्ते अवैध पशुओं से लदे ट्रक जपला की ओर ले जाया जा रहा था.

इसी सूचना के आलोक में विशेष गश्ती व छापामारी दल का गठन किया गया. गश्ती के दौरान भाई बिगहा मुख्य पथ से क्रूरता के साथ ट्रक पर बांधकर ले जा रहे मवेशी को वाहन की सघन जांच के क्रम में मध्यरात पकड़ा गया.जिसमें 25 सफेद, चार भूरा व तीन चितकबरा रंग के बैल को बरामद किया गया है.  

अवैध तरीके से पशुओं को लाद कर ले जा रहे 14 चक्का वाला ट्रक नंबर बीआर 02 जीए 9555 को जब्त किया गया है.  साथ ही चार पहिया फोर्स गाड़ी जिसका नंबर  जेएच 09 ए यू 00450को भी पकड़ा गया है.  थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि क्रूरता पूर्वक पशुओं को बिहार के सोननगर ले जाया जा रहा था.  इस तस्करी में शामिल हसमत खान, पिपरा वजीरगंज, सोहराब कुरैशी व फरीद कुरैशी मुरादाबाद सासाराम, मुस्तफिर खान, करीमंडीह, हैदरनगर, गुफराम कुरैशी अमझोर रोहतास, साकिर कुरैशी अकबरपुर रोहतास व हैदरनगर थाना के करीमनडीह गांव निवासी मुस्तफिर खान शामिल है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावे एएसआई भोला ठाकुर व सीडी रविदास, हवलदार गौतम सिंह व अनुज सिंह, आरक्षी नैन गोराई, प्रदीप उरांव, लखन सोरेन, प्रदीप गंझू व श्याम नारायण पासवान को शामिल किया गया.  

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.