☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : बाइक चोरी गैंग का उद्भेदन , दो नाबालिग चोर समेत तीन गिरफ्तार

पलामू(PALAMU):  पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है. चोरी की दो बाइक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. गिरफ्तार तीन चोरों में दो नाबालिग हैं. एक को गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा व दो नाबालिग चोरों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. दो अन्य चोरी की बाइक का भी पता लगा है.इस संबंध के हैदरनगर के थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने संभावित जगहों पर छापामारी की.

छापामारी के दौरान हैदरनगर से चोरी की गई दो बाइक बरामद किया गया. गिरफ्तार विकास ठाकुर व अदित्य कुमार नाबालिग आरोपी समेत युवक अवकास कुमार सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि हैदरनगर क्षेत्र में उन्होंने कई बाइक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाबी या लॉक को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया जाता था.चोरी करने के बाद बाइक को सोन नदी के उस पार बिहार राज्य में भेज दिया जाता था.

 थाना प्रभारी ने बताया कि हैदरनगर के 
इस गैंग के 5 लड़के बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे. सभी लड़को को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई थी.कोई बाइक की चोरी करता, तो कोई उसे ठिकाने लगता था.  कोई उसे बेचने का काम करता.थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा में बताया कि यह गैंग कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था.अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर मामले की पड़ताल में जुटी थी.पुलिस ने कई ठिकानों पर छपेमारी की. जिसके बाद तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया. सभी ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसमें एक अन्य दो नाबालिग के रूप में पहचाना की गई है.
रिपोर्ट:ज़फर हुसैन ,पलामू

Published at:27 Jun 2022 06:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.